विश्व टीम चैंपियनशिप R3:भारत जीता क्यूंकी अधिबन है ना भाई !
08/03/2019 -आनंद हरिकृष्णा और विदित जैसे बड़े नामों के बगैर गयी भारतीय टीम भास्करन अधिबन के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर तीन राउंड के बाद दूसरे स्थान पर जा पहुंची है और विश्व टीम शतरंज चैंपियनशिप में अपने अभियान में रफ्तार पकड़ चुकी है और अगर अगले राउंड में टीम ओलंपियाड चैम्पियन चीन का चक्रव्यूह तोड़ने में कामयाब हो पायी तो यकीन मानिए यह टीम पदक लेकर ही वतन वापस लौटेगी ।पहली तीन जीत के साथ 2683 रेटिंग के अधिबन अब लाइव रेटिंग में तकरीबन 15 अंको की बढ़त के साथ 2698 अंको पर पहुँच गयी है और अगर अगर आज वह चीन के डिंग लीरेन को भी पराजित करते है तो एक और नया इतिहास बन जाएगा । खैर राउंड 3 में भारत नें सूर्या शेखर गांगुली और अरविंद की जीत के सहारे मिश्र को 3.5-0.5 से पराजित किया तो वही महिला वर्ग में भक्ति कुलकर्णी की लगातार दूसरी जीत और पद्मिनी राऊत की पहली जीत के सहारे भारत नें अर्मेनिया को 2.5 -1.5 से मात देने में सफल रहा और अब उसे रूस की कठिन चुनौती से पार पाना होगा ।