फ़ीडे कैंडिडेट R2 : दिव्या, जिनर जीत से चूकी, प्रज्ञानन्दा नें वे यी से बांटा अंक
30/03/2026 - फ़ीडे कैंडिडेट शतरंज का दूसरा दिन पहले दिन के मुकाबले शांतपूर्ण रहा मतलब हर बाज़ी बेनतीजा रही पुरुष वर्ग में सिंदारोव और एसिपेंको के पास क्रमशः डॉ ब्लूबम और हिकारू नाकामुरा के ख़िलाफ़ कुछ मौक़े थे पर वह उसे नहीं भुना पाये जबकि महिला वर्ग में दिव्या देशमुख नें आर वैशाली के ख़िलाफ़ और जू जिनर लाग्नो कैटरिना के ख़िलाफ़ लगभग जीती हुई ख़ुद की ग़लतियों से गवां दी । पहले दिन पुरुष वर्ग में तीन परिणाम आए थे उस लिहाज़ से दूसरे दिन खिलाड़ी और सतर्क नजर आए अब देखना यह है कि आज का दिन तूफ़ान के बाद की शांति का था या आने वाले तूफ़ान के पहले की शांति का। अब कल तीसरे दिन भारत के आर प्रज्ञानन्दा सफेद मोहरो से सिंदारोव से मुक़ाबला खेलेंगे जिस पर शायद सभी की नज़रे होंगी वहीं वैशाली सफेद मोहरो से अन्ना और दिव्या काले मोहरो से गोर्याचकिना का सामना करेंगी. पढ़े यह लेख। Photo Credit: Michal Walusza / Fide