क्या शतरंज होगा 2024 पेरिस ओलंपिक में शामिल ?
14/02/2019 -विश्व शतरंज संघ के अध्यक्ष अर्कादी द्वोर्कोविच के प्रयासो के चलते 2 दिन पूर्व शतरंज को ओलंपिक खेलो में शामिल होने की कोशिशों को बड़ी कामयाबी मिली है । शतरंज को पेरिस ओलंपिक 2024 में शामिल होने के लिए आधिकारिक मौका मिलेगा । शतरंज को उन कुछ खेलो में चुना गया है जो 2024 के ओलंपिक खेलों में शामिल होने की संभावना रखते है । अगर ऐसा हो पाया तो यह विश्व शतरंज जगत के लिए एक बड़ा मौका होगा और इससे ना सिर्फ शतरंज खिलाड़ियो को फायदा होगा पर खेल को और कई देशो में प्रचार प्रसार करने में मदद मिलेगी । भारत के लिहाज से भी यह बेहद अच्छा साबित होगा क्यूंकी वैसे भी ओलंपिक खेलो को सरकार की ओर से अतिरिक्त सहायता मिलती है । देखना होगा इंटरनेट के इस युग में विश्व शतरंज संघ के इस प्रयास को कितना सहयोग दुनिया भर से मिलता है ।