तेपे सिगमन - हरिकृष्णा बने उपविजेता ! निहाल नें रचा इतिहास !
10/05/2019 -स्वीडन के मालमो में खेले गए तेपे सिगमन इंटरनेशनल शतरंज चैम्पियनशिप का खिताब इग्लैंड के ग्रांडमास्टर गाविन जोन्स ने सात राउण्ड के मैच में पांच अंक हासिल कर अपने नाम कर लिया। गाविन जोन्स ने अपना कोई भी मैच नहीं गंवाते हुए चार मैचों में ड्रा और तीन मैचों में जीत दर्ज की। वही प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रहे टॉप सीडेड भारतीय खिलाड़ी पी हरिकृष्णा अपने आखिरी के दोनों मैच ड्रा कराकर महज आधे अंकों से विजेता बनने से चूक गए। हालांकि उन्होंने पांच ड्रा और दो मैचों में जीत दर्ज कर 4.5 अंक हासिल कर उपविजेता बनने का गौरव हासिल कर किया। हरिकृष्णा इस पूरे प्रतियोगिता में अपराजित रहे। पूरी प्रतियोगिता विश्व के आठ बेतहरीन खिलाड़ियों के बीच खेली गई। पर अगर प्रतियोगिता भारत के लिए एक गर्व का बड़ा मौका लेकर आयी तो उसका कारण रहे नन्हें निहाल सरीन जिन्होने इस प्रतियोगिता के बाद आखिरकार 2600 का आंकड़ा पार कर लिया ऐसा कारनामा करने वाले वह भारत के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए है । पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट