प्रदीप पाठक बने सीनियर उत्तर प्रदेश शतरंज चैम्पियन
19/10/2019 -अखिल भारतीय शतरंज संघ की देखरेख में उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स चेस एसोसिएश ने संबंध चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन गाजियाबाद के आयोजन में गाजियाबाद के आईटीएस कॉलेज में 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक आईटीएस कप यूपी स्टेट फीडे रेटेड सीनियर चेस चैम्पियनशिप का शानदार आयोजन हुआ। 8 राउण्ड की प्रतियोगिता में 7 अंक बनाकर खिताब के लिए प्रयागराज के प्रदीप पाठक और वाराणसी के दिलीप त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दावेदारी पेश की लेकिन टाइब्रेक के आधार पर चैम्पियनशिप का खिताब प्रदीप पाठक (2162) ने नाबाद रहते हुए अपने नाम कर लिया। उपविजेता का खिताब दिलीप त्रिपाठी (1770) ने जीता। वहीं 6.5 अंक अपने बेहतरीन खेल से सभी को अचंभित कर गाजियाबाद के प्रभव अग्रवाल (1403) तीसरे स्थान पर रहे। पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट