फीडे विश्व कप फ़ाइनल M1:ड्रॉ से हुई शुरुआत
30/09/2019 -कांति मनसीस्क ,रूस में चल रहे फीडे विश्व कप के फ़ाइनल में पहला क्लासिकल मुक़ाबला आज बिना किसी परिणाम के समाप्त हो गया । काले मोहरो से खेलते हुए डिंग लीरेन नें तैमूर को बढ़त बनाने का कोई मौका नहीं दिया और एक आसान से ड्रॉ के साथ मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने में कामयाब रहे अब अगले तीन राउंड में डिंग के पास दो बार सफ़ेद मोहरे होंगे । खैर आज के मुक़ाबले की खास बात यह भी रही की दोनों नें इसी वर्ष अप्रैल में शमकीर मास्टर्स में हुए अपने मुक़ाबले को पूरी तरह से दोहराया और 26 चालों तक मैच "हू बहू " वैसा ही रहा । तीसरे स्थान के लिए चल रहे फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव और चीन के यू यांगयी के बीच भी मुक़ाबला आज शांतिपूर्ण रहा । पढे यह लेख