Books, Boards, Clocks & More

At ChessBase India Shop

Visit now!

new books banner

विश्व रैपिड D2 : सविता की सुनामी ,अर्जुन से अब भी है आस

28/12/2022 -

फीडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में भारत के लिए दूसरा दिन महिला वर्ग में बेहद शानदार तो पुरुष वर्ग में ऊमीद कायम रखने वाला रहा । दूसरे दिन पुरुष वर्ग में सयुंक्त बढ़त पर चल रहे भारत के अर्जुन एरिगासी को फेडोसीव और विन्सेंट केमर से हार का सामना करना पड़ा पर उन्होने अनीश गिरि और मकसीम लागरेव से दिग्गज नामों को मात देते हुए अभी भी पदक की उम्मीद बरकरार रखी है । वहीं महिला वर्ग में भारत की 15 वर्षीय सविता श्री नें लगातार चार जीत से सभी को चौका दिया । सविता के शानदार प्रदर्शन में पूर्व विश्व चैम्पियन स्टेफनोवा पर जीत बेहद खास रही । अंतिम दिन अब महिला वर्ग में 3 तो पुरुष वर्ग में 4 मुक़ाबले और खेले जाएँगे । पढे यह लेख , सभी तस्वीरे - अमृता मोकल , चैसबेस इंडिया 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

विश्व रैपिड चैंपियनशिप DAY1 : छा गया अपना अर्जुन

26/12/2022 -

विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप शुरू होने के पहले हर भारतीय शतरंज प्रेमी के मन में एक ही सवाल था की क्या अर्जुन एरिगासी और निहाल सरीन ठीक वैसा ही खेल दिखाएंगे जैसा उन्होने पिछले कुछ समय से दिखाया है ,और सवाल का जबाब उन्हे हाँ मे आज के खेल के बाद मिल गया ! पहले दिन भारत के अर्जुन - निहाल नें शानदार शुरुआत की है । अर्जुन आज पहले दिन 4.5 अंक बनाकर विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन , फेडोसीव और जॉर्डन फॉरेस्ट के साथ सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है जबकि निहाल सयुंक्त दूसरे स्थान पर 4 अंक बनाकर खेल रहे है । पहले दिन के खेल के बाद महिला वर्ग में कोनेरु हम्पी सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रही है । कल टूर्नामेंट में 4 और राउंड खेले जाएँगे । पढे यह लेख  फोटो - Anna Shtourman / Lennart Ootes / Fide

विश्व रैपिड ब्लिट्ज़ का आगाज ! देखे LIVE प्रसारण

26/12/2022 -

विश्व टीम रैपिड और ब्लिट्ज़ शतरंज चैंपियनशिप का शुभारंभ कज़ाकिस्तान की राजधानी अलमाटी में हो गया है और आज से रैपिड चैंपियनशिप के मुक़ाबले भी शुरू हो जाएँगे । पहले तीन दिन 26 से 28 दिसंबर के दौरान विश्व रैपिड चैंपियनशिप खेली जाएगी  जबकि 29 और 30 दिसंबर को विश्व ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप खेली जाएगी । इस बार भी चार विश्व खिताब ( दो पुरुष , दो महिला ) दाँव पर होंगे और देखना होगा की क्या कोई भारतीय विश्व खिताब जीत पाएगा । 43 देशो के करीब 300 दिग्गज खिलाड़ी शतरंज के इस फटाफट फॉर्मेट में शिरकत करने जा रहा है । आइये आप कब और कहाँ देख सकते है , सीधा प्रसारण ... तस्वीरे - अमृता मोकल चैसबेस इंडिया 

अलेक्सींको किरिल बने सनवे सिट्जस 2022 के विजेता

23/12/2022 -

सनवे सिट्जस इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट के नौवे संसकरण का खिताब रूस के ग्रांड मास्टर अलेक्सींकों किरिल नें अपने नाम कर लिया है । पूरे टूर्नामेंट में अलेक्सींकों किरिल ने शानदार खेल दिखाया और कुल 10 राउंड में अपराजित रहते हुए 8.5 अंक बनाए। इस दौरान किरिल नें 2837 रेटिंग का प्रदर्शन करते हुए सात जीत और 3 ड्रॉ के साथ अपनी फीडे रेटिंग में 21 अंक भी जोड़े । अंतिम राउंड में किरिल नें उनके सबसे नजदीक चल रहे यूएसए के नीमन हंस मोके से ड्रॉ खेला । नीमन 8 अंक बनाकर ईरान के अमीन तबातबाई के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर रहे ,ऐसे में  टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार दूसरे स्थान का निर्धारण टाईब्रेक मुक़ाबला खेलकर किया गया जिसमें अमीन को 2-1 से पराजित करते हुए नीमन दूसरे स्थान पर रहे । भारत के मुरली कार्तिकेयन शीर्ष  में जगह बनाने वाले अकेले भारतीय खिलाड़ी रहे । पढे यह लेख 

क्या कोई भारतीय जीतेगा रैपिड - ब्लिट्ज़ विश्व खिताब?

21/12/2022 -

जैसे ही साल का अंत आता है , शतरंज प्रेमियों की नजरे इस बात पर होती है की इस बार फटाफट शतरंज के विश्व विजेता कौन बनेंगे और अगर आप भारतीय शतरंज प्रेमियों की बात करे तो निश्चित तौर पर अगला विश्व खिताब कौन सा भारतीय जीतेगा यह सबसे ज्यादा  ज्यादा पूछे जाने वाला सवाल बन जाता है ! खैर इंतजार की घड़ियाँ अब खत्म हो चुकी है और कज़ाकिस्तान के अलमाटी में 26 दिसंबर से विश्व रैपिड चैंपियनशिप शुरू हो जाएगी जबकि 29 और 30 दिसंबर को विश्व ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप खेली जाएगी । पुरुष और महिला वर्ग में कुल 4 विश्व खिताब और 12 पदक अपने नए विजेताओं के इंतजार में तैयार है । पढे यह लेख और जाने भारत से क्या कोई इस बार जीत सकता है ,विश्व खिताब !!

भोपाल के द संस्कार वैली से हुई "खेलो चैस इंडिया " की शुरुआत

20/12/2022 -

चेसबेस इंडिया की स्थापना के समय से ही हमने भारत में इस खेल को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने का लक्ष्य रखा था और अब इस क्रम में हमने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से "खेलो चैस इंडिया " अभियान की शुरुआत की है ताकि लोगो को शतरंज के फायदे समझाये जा सके और ज्यादा से ज्यादा बच्चो को शतरंज से जोड़ा जा सके । भोपाल के प्रतिष्ठित स्कूल द संस्कार वैली में पहली बार 17 दिसंबर शनिवार को अपनी तरह के इस अनोखे आयोजन की शुरुआत ही । इस कार्यक्रम को तीन हिस्सों में बांटा गया था , पहले हिस्से में फीडे इंस्ट्रक्टर निकलेश जैन नें बच्चो को शतरंज खेलने से मिलने वाले बौद्धिक फ़ायदों के बारे में बताया , दूसरे हिस्से में निकलेश नें स्कूल के फीडे रेटेड खिलाड़ी समर्थ रघुवंशी के साथ एक मुक़ाबला खेला और तीसरे हिस्से में उन्होने स्कूल के 10 खिलाड़ियों के साथ साइमल शतरंज खेला । हिन्दी चेसबेस इंडिया आने वाले समय " खेलो चैस इंडिया " को प्रमुखता से आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस खेल से जुड़ सके ! पढे यह लेख 

कार्लसन को हराकर नाकामुरा बने स्पीड चैस किंग

19/12/2022 -

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन और फटाफट शतरंज के सरताज माने जाने वाले हिकारु नाकामुरा के बीच होने वाला हर मुक़ाबला अपने आप बेहद खास बन जाता है , क्यूंकी हर शतरंज प्रेमी इस मुक़ाबले को देखना चाहता है या यूं भी कह सकते है की इन दोनों के खेलने का ढंग इनके बीच के मुक़ाबले को रोमांच से भर देता है , ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला जब चेस डॉट कॉम की वर्ष 2022 के स्पीड चैस टूर्नामेंट के फाइनल में इन दोनों के बीच टक्कर हुई । आमतौर पर दोनों के बीच हुए ख़िताबी फाइनल में कार्लसन का पडला भारी रहा है पर इस बार नाकामुरा नें कार्लसन पर शुरुआत से ऐसी बढ़त बनाई की पूरी ताकत लगाकर कार्लसन वापसी नहीं कर सके और 2022 स्पीड चैस का खिताब हिकारु नाकामुरा नें जीत लिया । पढे यह लेख 

सनवे सिट्जस R5 : मुरली कार्तिकेयन सयुंक्त बढ़त पर

17/12/2022 -

सनवे सिट्जस इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट में भारत के शीर्ष खिलाड़ी और दो बार के राष्ट्रीय विजेता ग्रांड मास्टर मुरली कार्तिकेयन नें लगातार पाँचवीं जीत दर्ज करते हुए खिताब जीतने की उम्मीद कायम कर दी है । तीसरे बोर्ड पर खेलते हुए मुरली नें पांचवें राउंड में लगातार उलटफेर कर रहे हमवतन इंटरनेशनल मास्टर आदित्य सामंत को मात देते हुए अपना पाँचवाँ अंक बनाया । मुरली के अलावा रूस के अलेक्सींको किरिल भी पाँचवीं जीत के साथ सयुंक्त बढ़त पर पहुँच गए है । दूसरे बोर्ड पर अलेक्सींको किरिल नें इस राउंड में भारत के अभिमन्यु पौराणिक को पराजित किया । पहले बोर्ड यूएसए के नीमन हंस मोके और अर्मेनिया के कारेन गिरगोरयन के बीच बाजी अनिर्णीत रही और अब यह दोनों खिलाड़ी 4.5 अंको के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर सरक गए है ।

पढे यह लेख , Photo - @SunwayChessOpen

सनवे सिट्जस 2022 : मुरली ,अभिमन्यु ,आदित्य सयुंक्त बढ़त पर

16/12/2022 -

सनवे सिट्जस इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट के चार राउंड के बाद भारत के तीन खिलाड़ी ग्रांड मास्टर मुरली कार्तिकेयन , ग्रांड मास्टर अभिमन्यु पौराणिक और इंटरनेशनल मास्टर आदित्य सामंत अपने चारो मुक़ाबले जीतकर तीन अन्य खिलाड़ियों यूएसए के नीमन हंस मोके , रूस के अलेक्सींको किरिल और अर्मेनिया के कारेन गिरगोरयन के साथ 4 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है । चौंथे राउंड में भारत के शीर्ष खिलाड़ी मुरली कार्तिकेयन नें फ्रांस के पॉल वेलटेन को , अभिमन्यु पौराणिक नें फ्रांस के सोचक्की क्रिस्टोफ़े को पराजित और आदित्य सामंत नें हमवतन अधिबन भास्करन को पराजित करते हुए लगातार चौंथी जीत दर्ज की । हालांकि पहले बोर्ड पर 2 बार के राष्ट्रीय चैम्पियन अरविंद चितांबरम नें प्रतियोगिता के टॉप सीड चीन के यू यांगी को बराबरी पर रोकते हुए शानदार परिणाम हासिल किया । महिला खिलाड़ियों में राष्ट्रीय महिला चैम्पियन दिव्या देशमुख नें दूसरे राउंड में मिली हार के बाद शानदार वापसी करते हुए लगातार दो जीत के साथ 3 अंक बना लिए है । Photo - @SunwayChessOpen

सनवे सिट्जस इंटरनेशनल : ओजस नें इवान को चौंकाया

13/12/2022 -

सनवे सिट्जस इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट में पहले दिन भारत के 165वे वरीय खिलाड़ी ओजस कुलकर्णी नें बुल्गारिया के चौंथे वरीय इवान चेपारिनोव को ड्रॉ पर रोकते हुए पहले राउंड का सबसे बड़ा उलटफेर किया । लंदन सिस्टम में सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए ओजस नें लगातार बेहतर चाले चली और लगातार मोहरो की अदला बदली करते हुए 55वीं चाल में इवान को ड्रॉ खेलने पर मजबूर कर दिया । हालांकि पहले तीन वरीय खिलाड़ी चीन के यू यांगी ,यूएसए के नीमन हंस मोके और नीदरलैंड के वान फॉरेस्ट जॉर्डन नें अपने मुक़ाबले जीतकर अच्छी शुरुआत की है । भारतीय खिलाड़ियों में मुरली कार्तिकेयन , आर्यन चोपड़ा , अभिमन्यु पौराणिक ,अधिबन भास्करन नें अच्छी शुरुआत की है । पढे यह लेख 

गशीमोव मेमोरियल – भारत के डी गुकेश आएंगे नजर

12/12/2022 -

भारत के नंबर 3 शतरंज खिलाड़ी ग्रांड मास्टर डी गुकेश आने वाले रविवार से दुनिया के शीर्ष ग्रांड मास्टरों के साथ पहली बार अजरबैजान के प्रतिष्ठित सुपर ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट मे खेलते नजर आएंगे । यह टूर्नामेंट हर वर्ष अजर बैजान के दिग्गज खिलाड़ी रहे वुगार गशीमोव की याद मे आयोजित किया जाता है । गुकेश समेत प्रतियोगिता में 9 अन्य ग्रांड मास्टर भी शिरकत कर रहे है । मेजबान अजरबैजान के शीर्ष खिलाड़ी शाखरियार ममेद्यारोव प्रतियोगिता के टॉप सीड खिलाड़ी होंगे । प्रतियोगिता रैपिड और ब्लिट्ज़ फॉर्मेट में खेली जाएगी ,पहले तीन दिन राउंड रॉबिन आधार पर 9 राउंड का रैपिड टूर्नामेंट होगा तो अगले दो दिन डबल राउंड रॉबिन आधार पर 18 मुक़ाबले खेले जाएँगे । पढे यह लेख 


लोबरेगाट इंटरनेशनल ; आदित्य मित्तल को तीसरा स्थान

10/12/2022 -

भारत के नवीन ग्रांड मास्टर आदित्य मित्तल नें स्पेन के बार्सिलोना में सम्पन्न हुए लोबरेगाट इंटरनेशनल शतरंज में तीसरा स्थान हासिल किया है यह निश्चित तौर पर आदित्य के  खेल जीवन के सबसे बहतरीन प्रदर्शनो में से एक कहा जा सकता है । इसी टूर्नामेंट के छठे राउंड में आदित्य भारत के 77वे ग्रांड मास्टर बने थे । इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होने अपराजित रहते हुए कुल 9 राउंड में 7 अंक बनाए और पहले स्थान के लिए टाई किया पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर ईरान के अमीन तबातबाई को पहला तो सिंगापुर के टिन जींगयाओ को दूसरा स्थान मिला जबकि आदित्य को तीसरा स्थान मिला । आदित्य की यह उपलब्धि इसीलिए भी खास है क्यूंकी इस प्रतियोगिता में 43 देशो के 49 ग्रांड मास्टर खेल रहे थे और उन्हे खुद 50वीं वरीयता मिली थी । पढे यह लेख 

स्पीड चैस - कार्लसन से हारे गुकेश तो निहाल ने दी अनीश को मात

09/12/2022 -

विश्व स्तरीय मुकाबलों में भारत के युवा ग्रांड मास्टरों को लगातार दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों से खेलने का मौका मिल रहा है और अब यह ऑन द बोर्ड और ऑनलाइन दोनों ही स्तरो पर लगातार हो रहा है । पिछले दो दिन में चैस डॉट कॉम स्पीड चैस 2022 के प्री क्वाटर फाइनल मुकाबलों में विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन और विश्व नंबर 7 अनीश गिरि के साथ क्रमशः भारत के गुकेश डी और निहाल सरीन का मुक़ाबला हुआ । गुकेश मेगनस की शानदार लय के सामने नहीं टिक सके और एकतरफा मुक़ाबला 23-7 से हार गए ,हालांकि कार्लसन के साथ लगातार इतने मुक़ाबले का यह गुकेश के लिए पहला मौका था और इससे उन्हे बहुत सीखने का मौका मिला । वहीं दूसरी और निहाल नें अपनी बेहतरीन लय को बनाए रखते हुए एक बेहद रोमांचक मुक़ाबले के टाईब्रेक में अनीश गिरि को पराजित करते हुए क्वाटर फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना विश्व के नंबर 2 खिलाड़ी डिंग लीरेन से होगा । पढे यह लेख 

आदित्य मित्तल बने भारत के 77वे ग्रांड मास्टर

06/12/2022 -

1997 में मुंबई से आने वाले प्रवीण थिप्से विश्वनाथन आनंद और दिव्येंदु बरुआ के बाद भारत के तीसरे ग्रांड मास्टर बने थे पर तब से देश की आर्थिक राजधानी में आयोजन तो बहुत बड़े हुए पर दूसरा ग्रांड मास्टर मिला 25 साल बाद । मुंबई के 16 वर्षीय आदित्य मित्तल देश के 77वे शतरंज ग्रांड मास्टर बने गए है । स्पेन के बार्सिलोना में चल रहे लोबरेगाट इंटरनेशनल शतरंज के छठे राउंड में स्पेन के शीर्ष खिलाड़ी वाजेहो पोन्स को ड्रॉ पर रोकते हुए उन्होने ग्रांड मास्टर बनने के लिए आवश्यक 2500 फीडे अंक हासिल कर लिए । इससे पहले वह तीन ग्रांड नार्म की औपचारिकता पहले ही पूरी कर चुके थे । फिलहाल आदित्य लोबरेगाट इंटरनेशनल शतरंज में 4 जीत और 2 ड्रॉ के साथ अपराजित रहते हुए सयुंक्त पहले स्थान पर चल रहे है । पढे यह लेख 

अर्जुन और वैशाली बने टाटा स्टील ब्लिट्ज़ के विजेता

04/12/2022 -

इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट टाटा स्टील ब्लिट्ज के खिताब भारत के अर्जुन एरिगासी नें अपने नाम कर लिया है ,विश्वनाथन आनंद के बाद यह खिताब जीतने वाले वह दूसरे भारतीय बन गए है ,अर्जुन नें कुल 12.5 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया ,उनकी सबसे बड़ी जीत विश्व के शीर्ष ब्लिट्ज खिलाड़ी यूएसए के हिकारु नाकामुरा के खिलाफ आई ,नाकामुरा 11.5 अंक बनाकर दूसरे तो अजरबैजान के ममेद्यारोव 9.5 अंक बनाकर तीसरे स्थान पर रहे ,9 अंको पर ईरान के परहम मघसूदलू और भारत के विदित गुजराती क्रमशः चौंथे और पांचवें स्थान पर रहे । महिला वर्ग में कल दुसरे स्थान पर चल रही भारत की आर वैशाली नें सभी को पीछे छोड़ते हुए 13.5 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल कर लिया । उक्रेन की मारिया मुजयचूक 12 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर रही तो भारत की हरिका द्रोणावल्ली 11 अंक बनाकर तीसरे स्थान पर रही । इसके साथ ही टाटा स्टील इंडिया 2022 का समापन हो गया और निहाल ,अर्जुन और वैशाली नें खिताब हासिल किए तो हरिका ने दोनों ही बार तीसरा स्थान हासिल किया । पढे यह लेख  📸 Lennart Ootes

Contact Us