उम्मीद,जज्बा और प्रयास पर खेल रहा सबसे ख़ास
15/07/2019 -14 जुलाई 2019 खेल की दुनिया से जुड़े रहने वाले खेलप्रेमियों के लिए हमेशा के लिए एक खास दिन बन गया । वैसे तो हर दिन दुनिया में कई बड़े मुक़ाबले होते रहते है पर कल जिस अंदाज में खेल अपने चरम पर पहुंचे उसने कल के दिन को हमेशा के लिए यादगार बना दिया । टेनिस और क्रिकेट की लोकप्रियता और दर्शक ज्यादा मुखर नजर आते है पर कल शतरंज के खेल नें भी विश्व को रोमांचित किया । यहाँ मेरा नजरिया एक शतरंज खिलाड़ी और विश्लेषक होने का है । और कल मुझे तीन अलग अलग खेलो नें कुछ इस कदर रोमांचित किया की मुझे लगा की हार जीत के परे एक खिलाड़ी होना और खेल से जुड़े होना ही अपने आप में एक बड़ी बात है । खेल आपको सिर्फ जीतना नहीं सिखाता खेल शालीनता से हार को स्वीकारना भी सिखाता है । खेल आपको मुश्किल से मुश्किल लम्हो में समहलना सिखाता है तो जीत के नजदीक जाकर हार से मुलाक़ात के लिए तैयार रहने को भी कहता है । तो आइये देखते है की शतरंज । टेनिस और क्रिकेट नें हमें कल किस कदर रोमांचित किया