अबु धाबी मास्टर्स: मुरली भारतीयों में सबसे आगे
08/08/2019 -एशिया के सबसे प्रतिष्ठित शतरंज प्रतियोगिता में से एक मानी जाने वाली 26वीं अबु धाबी अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के छठें राउण्ड में एक बार फिर भारतीय खिलाडि़यों ने अपने शानदार खेल की बदौलत प्रतियोगिता में अपना परचम लहरा दिया। विश्व कप क्वालीफायर ग्रांडमास्टर मुरली कार्तिकेयन(2612) ने सफेद मोहरों से सातवीं सीटेड उक्रेन के आंद्रेई वोलोकितिन को शानदार मात देकर प्रतियोगिता में अपना विजय अभियान जारी रखा। युवा ग्रांडमास्टर आर्यन चोपड़ा ने भी अपने अपराजय के क्रम को बरकरार रखते हुए छठवी सीटेड उक्रेन के दिग्गज ग्रांडमास्टर ब्लादीमीर ओनीचूक की आधुनिक रक्षा को मात्र 48 चालों में धरासायी कर दिया। वहीं आईएम सीआरजी कृष्णा (2444) ने सफेद मोहरों से प्रतियोगिता का सबसे बड़ा उलटफेर कर पांचवी सीटेट आर्मेनिया के ग्रांडमास्टर ब्लादिमीर अकोपियन के सुरक्षा तकनीक को मात्र 38 चालों में भेद कर हार के दरवाजे पर लाकर खड़ा कर दिया। पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट