Books, Boards, Clocks & More

At ChessBase India Shop

Visit now!

new books banner

हिंदी चेसबेस इंडिया से जुड़ें – शतरंज पत्रकारिता और मीडिया में करियर का अवसर

by Niklesh Jain - 10/06/2026

क्या आप शतरंज के प्रति जुनूनी हैं?

क्या आपको लिखना, वीडियो बनाना, सोशल मीडिया संभालना या शतरंज की दुनिया की खबरों को लोगों तक पहुँचाना पसंद है?

यदि आपका उत्तर "हाँ" है, तो हिंदी चेसबेस इंडिया आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है। भारत में शतरंज तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और हिंदी भाषी दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हमारा उद्देश्य दुनिया भर की शतरंज गतिविधियों, टूर्नामेंटों, खिलाड़ियों और प्रेरणादायक कहानियों को हिंदी में लाखों पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाना है। इस मिशन में हमारा साथ देने के लिए हम नए टीम सदस्यों की तलाश कर रहे हैं।



02 सितंबर 2016 यह वह दिन था जब हिंदी चेसबेस इंडिया का पहला लेख प्रकाशित हुआ था मौका था बाकू शतरंज ओलंपियाड का और भारतीय खिलाड़ियों के बाकू आगमन पर पहले लेख का शीर्षक था बाकू तैयार , भारत पे उम्मीदों का भार तब से लेकर अब तक एक दशक में भारतीय शतरंज की स्थिति बदल चुकी है, भारत शतरंज की महाशक्ति बन चुका है और अब शतरंज खिलाड़ियों का नाम देश के हर कोने में लोग जानते पहचानते है अभी भी काफ़ी काम किया जाना बाक़ी है ख़ासकर हिंदी चेसबेस इंडिया का उद्देश्य शतरंज के इस खेल की हर जानकारी हिंदी भाषी क्षेत्रों में घर घर पहुंचाना है और अब इस काम को और तेज़ी से और बेहतर करने के लिए हमें एक टीम की आवश्यकता है और हम खोज रहें है शतरंज को दिल से प्यार करने वाले कुछ लोगो को! फ़िलहाल हिंदी चेसबेस इंडिया न्यूज़ पेज, यूट्यूब चैनल, इंस्ट्राग्राम अकाउंट, ट्विटर अकाउंट और फेसबुक पेज पर हम हिंदी में शतरंज की जानकारी साझा करते है.

इस नए सफर में हमें कुछ प्रतिभाशाली और समर्पित साथियों की आवश्यकता है।

1. Video + Shorts Editor

यदि आपको वीडियो एडिटिंग का अनुभव है और आप यूट्यूब वीडियो, रील्स और शॉर्ट्स को आकर्षक बना सकते हैं, तो यह अवसर आपके लिए है।

आवश्यकताएँ:

  • Premiere Pro, Final Cut Pro, CapCut , Filmora , Camtasia के समान सॉफ्टवेयर का ज्ञान

  • YouTube Shorts, Instagram Reels और Facebook Videos का अनुभव

  • समय पर कार्य पूरा करने की क्षमता

  • शतरंज की बुनियादी समझ होने पर प्राथमिकता

2. Thumbnail Creator

यूट्यूब की सफलता में एक शानदार थंबनेल की बड़ी भूमिका होती है। यदि आप आकर्षक और क्लिक योग्य थंबनेल डिज़ाइन कर सकते हैं, तो हम आपसे जुड़ना चाहते हैं।

आवश्यकताएँ:

  • Photoshop, Canva या अन्य डिजाइन टूल्स का अनुभव

  • स्पोर्ट्स या यूट्यूब थंबनेल डिजाइन का अनुभव

  • क्रिएटिव सोच और तेज़ कार्यशैली

  • शतरंज खिलाड़ियों और टूर्नामेंटों की जानकारी होने पर अतिरिक्त लाभ

3. Writer + Social Media Manager

यदि आपको लिखना पसंद है और सोशल मीडिया की समझ है, तो यह भूमिका आपके लिए है।

जिम्मेदारियाँ:

  • हिंदी में शतरंज समाचार और लेख लिखना

  • सोशल मीडिया पोस्ट तैयार करना

  • टूर्नामेंट कवरेज और परिणामों को प्रकाशित करना

  • Facebook, Instagram, X और YouTube Community को प्रबंधित करना

आवश्यकताएँ:

  • उत्कृष्ट हिंदी लेखन क्षमता

  • शतरंज में रुचि

  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की समझ

  • स्वतंत्र रूप से कार्य करने की क्षमता

हम किसे ढूंढ रहे हैं?

हम ऐसे लोगों की तलाश में हैं जो केवल नौकरी नहीं, बल्कि भारतीय शतरंज मीडिया के विकास का हिस्सा बनना चाहते हों। अनुभव उपयोगी है, लेकिन सीखने की इच्छा और शतरंज के प्रति जुनून उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है।

आवेदन कैसे करें?

अपना संक्षिप्त परिचय, अनुभव और अपने कार्य के नमूने (Portfolio/Previous Work) हमें भेजें।

यदि आप वीडियो एडिटर हैं, तो अपने वीडियो के नमूने भेजें।

यदि आप थंबनेल डिज़ाइनर हैं, तो अपने सर्वश्रेष्ठ थंबनेल भेजें।

यदि आप लेखक हैं, तो अपने लेख या प्रकाशित कार्यों के नमूने भेजें।

Apply to Hindi ChessBase India Application

आइए मिलकर हिंदी शतरंज पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट को एक नई पहचान दें।

टीम हिन्दी चैसबेस इंडिया






Contact Us