Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

फीडे महिला स्पीड ग्रां प्री : हम्पी पहुंची सेमी फाइनल

by Niklesh Jain - 17/07/2020

फीडे महिला स्पीड शतरंज ग्रां प्री के अंतिम पड़ाव मे आखिरकार भारत की कोनेरु हम्पी नें शानदार और रोमांचक शतरंज खेलते हुए सेमी फाइनल मे जगह बना ली है । कोनेरु हम्पी कभी भी ऑनलाइन शतरंज मे ज्यादा जुड़ी नहीं रही है और यह उनके लिए सामान्य फॉर्मेट नहीं है पर फिर भी वह अब इसमें लय पकड़ रही  है । कल रात खेले गए क्वाटर फाइनल मुक़ाबले मे उन्होने दूसरी ग्रां प्री विजेता और अब तक सबसे आगे चल रही रूस की गुनिना वालेंटीना को मात देते हुए टूर्नामेंट से बाहर कर दिया । अगले राउंड मे उनके सामने होंगी उनकी बेहद खास प्रतिद्वंदी चीन की विश्व नंबर 1 हाउ ईफ़ान जो की खुद लंबे समय बाद वापसी कर रही है । खैर एक बुरी खबर यह रही की हरिका द्रोणावल्ली रूस की कोस्टेनियुक से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गयी है । पढे यह लेख  



चतुर्थ फीडे महिला स्पीड ग्रां प्री  शतरंज – हम्पी पहुंची सेमीफाइनल ,अब हाऊ ईफ़ान से होगा मुक़ाबला 

भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी ग्रांडमास्टर कोनेरु हम्पी फीडे महिला स्पीड शतरंज के अंतिम ग्रां प्री के सेमी फ़ाइनल मे पहुँच गयी है । क्वाटर फाइनल मे खेले गए अपने प्ले ऑफ मुक़ाबले में उन्होने रूस की बेहतरीन लय में चल रही और पिछली ग्रां प्री जीत चुकी गुनिना वालेंटीना को 6-5 से पराजित करते हुए  सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

दोनों के बीच खेले गए कुल 11 मुकाबलों में कोनेरु हम्पी नें 5 मुक़ाबले जीते ,4 मुकाबलों में गुनिना नें बाजी अपने नाम की जबकि 2 मुक़ाबले ड्रॉ रहे । बड़ी बात यह रही की शुरुआत से ही गुनिना नें 2-0 की बढ़त के साथ शुरुआत की थी पर हम्पी नें जोरदार वापसी की ।

अब सेमी फाइनल में कोनेरु के सामने उनकी पूर्व विश्व चैंपियनशिप प्रतिद्वंदी चीन की विश्व नंबर 1 हाउ ईफ़ान होंगी जिन्होने क्वाटर फाइनल में कजाकिस्तान की अब्दुमालिक ज्यांसाया को 7.5-3.5 के बड़े अंतर से मात देते हुए सेमी फाइनल में जगह बनाई है ।  

हालांकि भारत की नंबर 2 महिला खिलाड़ी हरिका द्रोणावल्ली एक बार फिर सेमी फाइनल में जगह नहीं बना पायी और रूस की अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनियुक नें उन्हे 9-3 के बड़े अंतर से एकतरफा मात देते हुए टूर्नामेंट से बाहर कर दिया ।

कोस्टेनियुक अब सेमी फाइनल में ईरान की सारासदात खदेमलसरीह से मुक़ाबला खेलेंगी जिन्होने उक्रेन की अन्ना मुजयचूक को 7.5-3.5 के अंतर से मात दी है । 


 






Contact Us