Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

सिंकफील्ड कप 2018 :आनंद का लगातार 6 वाँ ड्रॉ ,करूआना निकले सबसे आगे

by Niklesh Jain - 25/08/2018

सेंट लुईस ,अमेरिका में ग्रांड चैस टूर के क्लासिकल पड़ाव सिंकफील्ड कप में भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वानाथन आनंद नें प्रतियोगिता में लगातार अपना छठवा मैच ड्रॉ खेला और इसके साथ ही वह 3 अंको के साथ सयुंक्त तीसरे स्थान पर बने हुए है । आनंद नें वेसली सो के खिलाफ इस मैच में अपनी जबरजस्त जुझारू क्षमता का परिचय दिया और लगातार आक्रमण करने के बाद भी वेसली सो मैच में जीत हासिल नहीं कर सके । अब देखना होगा की क्या आनंद अंतिम तीन मैच में जीत दर्ज कर कोई करिश्मा दिखाएंगे । बात करे करूआना की तो वह अब नवंबर में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे है । सेरगी कार्याकिन को पराजित करते हुए उन्होने एकल बढ़त हासिल कर ली है । इस जीत के साथ ही उनके और कार्लसन के बीच रेटिंग का फासला सिर्फ 7 अंक रह गया है देखना होगा अगले तीन राउंड में क्या होता है । 



सभी तस्वीरेआधिकारिक वैबसाइट से

 

सिंकफील्ड शतरंज कप 2018 के छठे राउंड में भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वानाथन आनंद नें अमेरिका के वेसली सो से ड्रॉ खेला ।

क्वीन गेंबिट डिकलाइन ओपनिंग में हुए इस मुक़ाबले में आनंद नें शानदार बचाव किया और वह पूरे मैच में बेहद सक्रिय नजर आए । एक प्यादा कम होते हुए भी वेसली सो की मेहनत उन्होने सफल नहीं होने दी और मैच 60 चालों में ड्रॉ पर समाप्त हुआ ।

अन्य तीन मैच भी ड्रॉ रहे । अमेरिका के हिकारु नाकामुरा नें अर्मेनिया के लेवान अरोनियन से ,अजरबैजान के ममेद्यारोव नें फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव से ,और रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक नें विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन से ड्रॉ खेला । 

करूआना का कमाल !

बार बार कार्लसन की मौजूदगी में खिताब जीतकर करूआना संकेत दे रहे है की नवंबर की विश्व चैंपियनशिप एक बेहद रोमांचक होने वाली है 

सिंकफील्ड शतरंज कप 2018 के छठे राउंड के बाद अमेरिका के फेबियानों करूआना नें रूस के सेरगी कार्याकिन की खराब लय का पूरा फायदा उठाते हुए शानदार जीत दर्ज की और इस जीत से अब वह 4 अंको के साथ एकल बढ़त पर आ गए है । निमजो इंडियन ओपनिंग मे सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए करूआना नें 21वी चाल में कार्याकिन की प्यादे की एक गलत चाल का फ़ायदा उठाते हुए जल्द ही एक प्यादे की एक बढ़त बना ली दबाव कुछ यूं बना की 30 वी चाल में कार्याकिन को करूआना के दो हाथी के बदले अपना वजीर देना पड़ा बल्कि उन्होने अपने एक और मोहरे को मारता देख अपनी हार स्वीकार कर ली । 

कभी आनंद को विश्व चैम्पियन बनने में मदद करने वाले रुस्तम अब करूआना की मदद कर रहे है 

इस जीत से अब विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर करूआना ( 2828 ) को विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन (2835)  के बीच सिर्फ 7 अंको का फासला रह गया है और सभी की निगाहे इस बात पर लगी है पिछले 6 सालों से पहले स्थान पर काबिज कार्लसन को क्या करूआना पीछे छोड़ देंगे 


 

वर्तमान अंक तालिका और राउंड 7 के मैच 

6 राउंड के बाद अमेरिका के फेबियानों करूआना 4 अंक के साथ पहले , कार्लसन, ममेद्यारोव ,अरोनियन , ग्रीशचुक 3.5 अंक के साथ सयुंक्त दूसरे  जबकि आनंद और मेक्सिम 3  अंक पर ,वेसली सो 2.5 तो नाकामुरा 2  और कार्याकिन 1.5 अंक पर खेल रहे है ।

देखे राउंड 6 के सभी मुक़ाबले    







Contact Us