CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

खेलो चैस इंडिया क्लासिकल शुरू, हर दिन होगा एक मुक़ाबला

by Niklesh Jain - 24/03/2026

जनवरी 2023 से आरम्भ हुआ खेलों चैस इंडिया अभियान अब धीरे धीरे प्रतियोगिताओं के शतक की और बढ़ रहा है और इस समय भोपाल के सेज इंटरनेशनल स्कूल स्थित खेलों चेस इंडिया क्लब में चल रहा है हमारा दूसरा क्लासिकल फ़ीडे रेटिंग टूर्नामेंट इस समय प्रारंभ हो चुका है , इस आयोजन की खासियत यह है कि इसमें विश्व स्तरीय आयोजनो की तर्ज पर हर दिन सिर्फ़ एक मुक़ाबला खेला जा रहा है ताकि खिलाड़ियों को तैयारी करने आराम करने और अपने खेल का विश्लेषण करने का मौका मिले। प्रतियोगिता में कुल 120 खिलाड़ी भाग ले रहे है। पहले दिन प्रतियोगिता का उद्घाटन मध्य प्रदेश के नंबर एक खिलाड़ी इंटरनेशनल मास्टर अनुज श्रीवात्री और सेज इंटरनेशनल ग्रुप डायरेक्टर डॉ पीएस राजपूत नें किया। पहले दिन हुए मुकाबलों में अधिकतर वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों नें जीत दर्ज की। पढ़े यह लेख, तस्वीरे : आयुष जैन



खेलो चैस इंडिया क्लासिकल फ़ीडे इंटरनेशनल रेटिंग शतरंज का हुआ आग़ाज़ 

भोपाल के सेज इंटरनेशनल स्कूल में आज से चेसबेस इंडिया द्वारा आयोजित द्वितीय खेलो चैस इंडिया क्लासिकल फ़ीडे इंटरनेशनल रेटिंग शतरंज का आग़ाज़ हो गया है । मध्य भारत में लंबे समय बाद हो रहे इस नौ दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग स्पर्धा के आयोजन में देश भर से कुल 122 खिलाड़ी भाग ले रहे है

स्पर्धा का उद्घाटन मध्य प्रदेश के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी इंटरनेशनल मास्टर अनुज श्रीवत्री और सेज इंटरनेशनल के ग्रुप डायरेक्टर डॉ पीएस राजपूत नें पहले बोर्ड पर चाल चलकर किया इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल भावना श्रीवास्तव भी मौजूद रही , इस स्पर्धा को विश्व शतरंज संघ और अखिल भारतीय शतरंज संघ द्वारा फ़ीडे रेटिंग के लिए मान्यता दी गई है,

हर दिन इसमें अगले नौ दिन तक एक राउंड खेला जाएगा जिसका उद्देश्य खिलाड़ियों को तैयारी और आराम का अवसर देना इसकी के तहत खिलाड़ियों को अभी से विश्व स्तरीय आयोजनों के लिए तैयारी करने का अवसर प्रदान करना है . टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीशगढ़ , महाराष्ट्र , उत्तर प्रदेश , दिल्ली , पंजाब , बंगाल , ओड़िसा जैसे राज्यो से भी खिलाड़ी प्रतिभागिता कर रहे है .

प्रतियोगिता का आयोजन सेज इंटरनेशनल स्कूल मे किया जा रहा है

राउंड 1 - वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों की आसान जीत

पहले राउंड में आपको कई नन्हे खिलाड़ी बड़े खिलाड़ियों से दो दो हाथ करते नज़र आते है और यही मौका बनता है उनके लिए ख़ुद की प्रतिभा को दिखाने का

दूसरे वरीय दिव्यांशु गुप्ता नें एल्विस गोहर को मात दी

गुरु Vs शिष्य - तीसरे वरीय देवांश सिंह क्लब में ट्रेनर है और पहले ही राउंड में उनका सामना अपने ही शिष्य रिधान से हुआ

पहले राउंड के कुछ प्रमुख मुक़ाबले

हमारे सहयोगी!!





Contact Us